Homeभारतदिल्लीदिल्ली के लाजपत नगर की एक इमारत में लगी भीषण आग, एक...

दिल्ली के लाजपत नगर की एक इमारत में लगी भीषण आग, एक की मौत; दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल

राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर-2 के इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग के कारण एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

हाइलाइट्स

लाजपत नगर-2 स्थित एक मीडिया हाउस के बेसमेंट में लगी आग
लाजपत नगर अग्निकांड में एक कर्मचारी की मौत
अग्निकांड में एक शख्स गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर-2 इलाके में एक इमारत में भीषण आग की घटना सामने आई है। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया है। हालांकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग की घटना पर काबू पा लिया है।

जानकारी के मुताबिक, लाजपत नगर-2 की जी-5 बिल्डिंग में दिल्ली पुलिस आग लगने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद तत्काल दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटना के वक्त कई लोग बिल्डिंग में ही फंसे हुए, जिन्हें पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

आग में झुलसने से एक कर्मचारी की मौत

अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे गौरव और प्रेम सिंह दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेम सिंह को सफदरगंज अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि लाजपत नगर-2 की जी-5 बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया, साथ ही अंदर फंसे लोगों को भी बाहर निकाला गया। इस बिल्डिंग एक मीडिया हाउस स्थित है।

इससे पहले बाहरी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई थी। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments