Homeभारतउत्तरप्रदेशअखिलेश यादव की गोरखपुर रैली में JCB से टक्कर में किशोर की...

अखिलेश यादव की गोरखपुर रैली में JCB से टक्कर में किशोर की मौत में FIR, 6 नामजद और 60 अज्ञात पर केस

गोरखपुर में अखिलेश यादव की रैली के दौरान किशोर की मौत मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। पिता की तहरीर पर एम्स थाने में केस दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हादसा मामले में अब केस दर्ज हो गया है। दरअसल, गोरखपुर में अखिलेश यादव ने बुधवार को रोड शो का आयोजन कर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। सपा की पीडीए रथयात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत में लाई गई जेसीबी की टक्कर में 14 वर्षीय किशोर आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। मामले में एम्स पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

एम्स थाना पुलिस ने मृतक के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत की तहरीर पर 6 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि रथयात्रा के स्वागत में लगाई गई जेसीबी की चपेट में आने से आर्यवर्धन की मौत गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, अब यह मामला लगातार गरमाता जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया था रोड जाम

ओंकार सिंह श्रीनेत के भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिजनों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया हाइवे जाम कर दिया। वे पुलिस पर मामला दर्ज करने और कार्रवाई में देरी का आरोप लगा रहे थे। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की करीब 3 किलोमीटर लंबी कतार लग गई।

मामले की जानकारी मिलते ही डीएम, एसएसपी और अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाना शुरू किया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात 8 बजे धरना खत्म किया गया।

कौन हैं ओंकार सिंह श्रीनेत?

ओंकार सिंह श्रीनेत भारतीय जनता पार्टी के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक हैं। वे झारखंडी के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले हैं। ओंकार का कहना है कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे उनका बेटा आर्यवर्धन पैदल चौराहे पर बहन समृद्धि को लेने जा रहा था। इसी दौरान रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से घायल हो गया।

ओंकार सिंह ने बताया कि लोग उसे एम्स ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और क्षेत्रीय विधायक सरवन निषाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। अब मामले में केस दर्ज हुआ है।

इन पर दर्ज हुआ केस

नामजद एफआईआर में जेसीबी चालक साधु यादव के अलावा मनोज यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू योगेश यादव और चंद्र प्रकाश के नाम शामिल हैं। ओंकार सिंह का कहना है कि इस रोड शो की वजह से ही मेरे बेटे की जान गई है। इसलिए, इसके जिम्मेदार इसमें शामिल लोग हैं। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments