Homeभारतमध्यप्रदेशकार चलाते समय बैंक मैनेजर को आया हार्ट अटैक, कई वाहनों में...

कार चलाते समय बैंक मैनेजर को आया हार्ट अटैक, कई वाहनों में मारी टक्कर… लोगों ने नहीं किया केस

ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में सोमवार शाम यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक गिरिराज बघेल को कार चलाते समय अचानक हार्ट अटैक आ गया. सीने में तेज दर्द के बाद वे कार पर नियंत्रण खो बैठे और उनकी गाड़ी एक कार व दो स्कूटरों से टकरा गई. हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया.

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक गिरिराज बघेल की अचानक तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि कार चलाते समय उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर चल रहे कई वाहनों से टकरा गई. यह घटना एम्पायर अपार्टमेंट के सामने हुई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैंक मैनेजर अपनी कार से जा रहे थे, तभी अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे वाहन पर नियंत्रण खो बैठे. आशंका जताई जा रही है कि घबराहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया, जिससे कार आगे चल रही एक कार और दो स्कूटरों से टकरा गई.

राहगीरों ने पेश की मिशाल

लगातार टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. शुरुआत में लोगों को लगा कि यह सड़क हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है, लेकिन जब लोग कार के पास पहुंचे तो चालक ड्राइविंग सीट पर बेहोश मिला. इसके बाद राहगीरों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत उन्हें सीपीआर दिया और निजी अस्पताल पहुंचाया.

वहीं, पुलिस के मुताबिक देर रात तक किसी भी वाहन चालक ने मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. कार में मिले मोबाइल फोन और अन्य सामान को सुरक्षित रखकर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करा दिया गया है. हालांकि इस घटना में टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी जरूर फैल गई थी और लोग दहशत में गए थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments