Homeभारतगुजरातबब्बर शेर को बकरी की तरह हांक रहे, रोंगटे खड़े कर देगा...

बब्बर शेर को बकरी की तरह हांक रहे, रोंगटे खड़े कर देगा गुजरात सफारी का ये ‘बेखौफ लापरवाही’ वाला वीडियो

गुजरात के अमरेली जिले में स्थित अंबर्डी सफारी पार्क का बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। पार्क में वन कर्मी बाइक से शेर का पीछा कर रहे हैं और उसे बकरी की तरह बाड़े की ओर ले जा रहे हैं। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अहमदाबाद: गुजरात के अमरेली जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले में स्थित अंबर्डी सफारी पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वन विभाग के कुछ कर्मचारी बाइक पर एक शेर का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीछा करने के दौरान वह शेर को बकरी की तरह हांक रहे हैं। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस घटना के बाद आउटसोर्स किए गए वन विभाग के तीन कर्मचारियों को उनके काम से हटा दिया गया है।

घटना पर क्या बोले प्रधान मुख्य वन संरक्षक?

प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि हमने इस घटना की जांच शुरू की थी। शाम के समय वन विभाग के कुछ कर्मचारी सफारी पार्क में शेर को उसके ‘क्राल’ (बाड़े) की ओर ले जा रहे थे। आमतौर पर यह काम जीप के जरिए किया जाता है, लेकिन कुछ कर्मचारियों ने इसके लिए बाइक का इस्तेमाल किया।

तीन कर्मचारियों को काम से हटाया

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि घटना के बाद एक नोटिस जारी किया गया और आउटसोर्स किए गए वन विभाग के तीन कर्मचारियों को उनके काम से हटा दिया गया। सहायक वन संरक्षक (ACF) मितेश वानिया ने बताया कि यह वीडियो दिवाली के त्योहार के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि शेर को परेशान किया गया था।

शेर को क्यों किया परेशान?

वानिया ने कहा कि सफारी पार्क 300 हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में फैला है। हर दिन शाम 5 बजे शेरों को 100×100 मीटर के एक बाड़े में खाना खिलाया जाता है। वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों ने देखा कि एक शेर बाड़े से भटक गया है, इसलिए वे उसे वापस बाड़े की ओर ले जा रहे थे। जानवर को परेशान करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने आगे बताया कि छुट्टियों के दौरान अंबार्डी सफारी पार्क में पर्यटकों की भारी भीड़ थी। सफारी पार्क का प्रबंधन सुचारू रूप से चलता रहे। इसके लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने लगातार 12 घंटे तक काम किया था। (इनपुट एजेंसी)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments