Homeभारतउत्तरप्रदेशसहारनपुर में 9वीं की छात्रा अंशिका को 16 दिन के भीतर 4...

सहारनपुर में 9वीं की छात्रा अंशिका को 16 दिन के भीतर 4 बार सांप ने डस लिया! पूरा परिवार दहशत में

सहारनपुर के गांव साखन खुर्द गांव में रहने वाली अंशिका का दावा है कि उसको 16 दिन के भीतर चार बार सांप ने डसा है। हर बार अलग रंग का सांप था। पिता सोनू का कहना है कि बेटी के साथ हो रही घटनाओं से पूरा परिवार भयभीत है।

यूपी के सहारनपुर में रहने वाली 16 साल की लड़की को महज 16 दिन के भीतर चार बार सांप ने डस लिया। कक्षा 9 में पढ़ने वाली अंशिका का दावा है कि हर उसको अलग रंग का सांप नजर आया है। एक के बाद एक हुई इन घटनाओं के बाद परिवार दहशत में है। परिजनों को अब घर में भी बेटी की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

यह घटना साखन खुर्द गांव की है। परिवार के लिए 29 अक्‍टूबर, 2026 का दिन किसी डरावने अनुभव से कम नहीं था। अंशिका के पिता सोनू के मुताबिक, बेटी घर में रोजमर्रा के काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बिना देर किए उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। परिवार को उम्मीद थी कि यह एक अप्रत्याशित घटना थी और अब सब कुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन उनकी मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं।

डसने के बाद सांप हो जाता है ओझल

अंशिका का कहना है कि सांप के डसने के बाद उसे हर बार अलग-अलग रंग का सांप दिखाई दिया। वह बताती है कि घटना के कुछ समय बाद सांप नजरों से ओझल हो जाता था। लगातार चार बार हुई घटनाओं ने परिवार के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर घर में बार-बार सांप कहां से आ रहा है और इन घटनाओं को कैसे रोका जाए।

प्रशासन से सफाई अभियान की मांग

लगातार मिल रहे इस डर के बीच परिवार अब बेटी को अकेला छोड़ने से भी घबरा रहा है। घर और आसपास के माहौल को लेकर भी परिजन चिंतित हैं। उनका मानना है कि आसपास मौजूद झाड़ियों और गंदगी में सांप छिपे हो सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए परिवार ने प्रशासन से घर के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग करते हुए इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments