Homeभारतमध्यप्रदेशरसगुल्ला समझकर मुंह में डाल लिया देसी बम, चबाते ही हुआ धमाका,...

रसगुल्ला समझकर मुंह में डाल लिया देसी बम, चबाते ही हुआ धमाका, युवक की मौत!

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में एक युवक की मौत रसगुल्ले जैसा दिखने वाला देसी बम चबाने से हुई. युवक ने इसे मिठाई समझकर मुंह में रखा, बम उसके मुंह में फट गया और और उसकी जान चली गई.

मध्य प्रदेश के डिंडोरी से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. डिंडोरी में रसगुल्ले जैसा दिखने वाला एक देसी बम शख्स के मौत की वजह बन गया. दोस्त ने मजाक-मजाक में उसे रसगुल्ले जैसा दिखने वाला बम खाने के लिए दिया. शख्स ने मिठाई समझकर उसे मुंह में रख लिया, लेकिन जैसे ही उसने उसे चबाया उसके मुंह में जोरदार धमाका हुआ. बम उसके मुंह में ही फट गया. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान न बच सकी.

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने बताया कि यह घटना 10 नवंबर की है. मृतक की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई. कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने बताया कि राजेंद्र के दोस्त रामभगत ने उसे मजाक में रसगुल्ले जैसा दिखने वाला देसी बम दिया था. राजेंद्र ने रसगुल्ला समझ कर उसे मुंह में रख लिया लेकिन जैसे ही उसने उसे चबाया वह मुंह के अंदर ही फट गया. गंभीर हालत में राजेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

इस मामले में पुलिस ने राजेंद्र को रसगुल्ला बम देने वाले दोस्त रामभगत से पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में रामभगत ने बताया कि उसे यह देसी बम धर्मू नाम के एक व्यक्ति ने दिया था. पुलिस ने रामभगत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धर्मू के पास यह देसी बम कहां से आया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments