Homeभारतमध्यप्रदेशभोपाल के ऐशबाग में तोड़े जाएंगे जनता क्वार्टर्स के 600 मकान, विरोध...

भोपाल के ऐशबाग में तोड़े जाएंगे जनता क्वार्टर्स के 600 मकान, विरोध में महिलाओं ने खाया जहरीला पदार्थ

भोपाल के ऐशबाग में बने 600 जनता क्वार्टर्स तोड़े जाएंगे। यहां रह रहे लोग इसका विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है। गुरुवार की रात इसके विरोध में कथित रूप से पांच-छह महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

हाइलाइट्स

भोपाल के ऐशबाग में तोड़े जाएंगे 600 जनता क्वार्टर्स
जनता क्वार्टर्स के रहवासी कर रहे हैं इसका विरोध
विरोध में पांच-छह महिलाओं ने खाया जहरीला पदार्थ
जर्जर हो चुके मकानों में ज्यादातर लोग अवैध रूप से रह रहे

भोपाल: ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर्स के फ्लैट तोड़े जाएंगे। इसे लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के बीच गुरुवार रात पांच महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया।

ऑटो रिक्शा से सभी को ले जाया गया

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें कुछ महिलाएं ऑटो-रिक्शा में बैठी दिखाई दे रही हैं। उनमें से कुछ उल्टी कर रही हैं। जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से वीडियो को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

पुलिस को नहीं मिली थी सूचना

ऐशबाग के टीआई संदीप पवार ने कहा कि पुलिस को इस घटना के बारे में कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की टीम जनता क्वार्टर्स पहुंची थी। लेकिन शुरुआती जांच में यह पता नहीं चल पाया है कि असल में हुआ क्या था। पुलिस इन दावों की पुष्टि करने में जुटी है।

600 फ्लैटों को गिराने का प्रस्ताव

दरअसल, यह घटना जनता क्वार्टर्स में लगभग 600 फ्लैटों को गिराने के प्रस्ताव को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई है। ये फ्लैट हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए गए थे और अब जर्जर हालत में हैं। इनमें से करीब 110 फ्लैटों में उनके असली मालिक रह रहे हैं, जबकि बाकी फ्लैटों पर कथित तौर पर अवैध कब्जा है।

इसे गिराने का फैसला किया

हाउसिंग बोर्ड और भोपाल नगर निगम ने इन इमारतों को असुरक्षित मानते हुए इन्हें गिराने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि वह रहने वाले लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

डर से उठाया कदम

कथित तौर पर यह कहा जा रहा है कि महिलाओं ने डर से ऐसा कर लिया था। उन्हें डर है कि घर टूटने के बाद रहेंगे कहां, उनके पास रहने के लिए दूसरा कोई घर नहीं है। निगम की तरफ से उन्हें कोई दूसरा घर नहीं दिया जा रहा है। सिर्फ 1400 रुपए किराया देने की बात कही जा रही है। ऐसे में लोगों के सामने मुसीबत है कि वे कहां जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments