Homeभारतछतीसगढ़दो दिन में हाथी ने तीन लोगों को कुचला, सभी की मौत,...

दो दिन में हाथी ने तीन लोगों को कुचला, सभी की मौत, वन विभाग ने बेहोश कर पकड़ने की अनुमति मांगी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथी का आतंक है। 8 नवंबर की रात से एक हाथी सोनपुर और आसपास के गांव में घूम रहा है। हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत हो गई है। वन विभाग की टीम ने अलर्ट जारी किया है।

हाइलाइट्स

सूरजपुर में विचरण कर रहा जंगली हाथी
जंगली हाथी के हमले से तीन की मौत
दो दिनों में हाथी ने तीन लोगों पर किया हमला
हाथी के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत हो गई है। हाथी ने दो दिनों बीतर अलग-अलग इलाके के तीन लोगों को हमला किया। रात में हाथी के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सोमवार को एक अन्य हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई। वन विभाग की टीम ने लोगों को अलर्ट किया है।

8 नवबंर से घूम रहा है हाथी

सूरजपुर के एक वन अधिकारी ने बताया कि पहली घटना आठ नवंबर की रात सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सोनपुर गांव के पास की है, जहां हाथी ने महू लाल कंवर पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि वह धान की फसल की रखवाली करने खेत गए थे। उन्होंने बताया कि इसी रात प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के श्यामनगर गांव निवासी कृष्णा राजवाड़े को भी हाथी ने कुचलकर मार डाला।

सोमवार को हाथी ने फिर किया हमला

अधिकारी ने बताया कि राजवाड़े अपने साथी के साथ साइकिल से मुर्गी की तलाश में निकले थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को कंदरई गांव में शौच के लिए जा रहे विष्णु राम पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हाथी को बेहोश कर पकड़ने की मांग

इन घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाथी की चौबीसों घंटे निगरानी करने और उसे पकड़कर बचाव केंद्र भेजने की मांग की। पिछले छह-सात महीनों में सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में इसके हमलों में करीब 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वन मंडल ने हाथी को बेहोश कर पकड़ने की अनुमति मांगी है।

सरगुजा में मिला मृत हाथी

इस बीच, सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ जंगल में मंगलवार को एक मादा हाथी मृत मिली। प्रारंभिक जांच में बिजली का करंट लगने से उसकी मौत होने की आशंका है। वन विभाग के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में हाथियों के हमलों में 340 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि पिछले 33 महीनों में विभिन्न कारणों से 45 से अधिक हाथियों की भी जान गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments