आईपीएस अफसर मलय जैन अब बालाघाट के एसपी होंगे। वे 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं, चंबल आईजी सचिन अतुलकर को भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इनके अलावे तीन अन्य अधिकारियों को भी उनके काम के अलावे अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
हाइलाइट्स
2017 बैच के आईपीएस अफसर मलय जैन होंगे बालाघाट के एसपी
चंबल जोन के आईजी सचिन अतुलकर को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा को भी मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
आईपीएस अफसर वाहनी सिंह को नारकोटिक्स एसपी का प्रभार
भोपाल: मध्य प्रदेश में धनतेरस के दिन एक बार फिर से कुछ आईपीएस अधिकारियों के कार्य में बदलाव किया गया है। एक आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर हुआ है तो चार अन्य अधिकारियों को उनके कार्य के अलावा अतिरिक्त प्रभार दिया है। मलय जैन के बालाघाटा का एसपी बनाया है।
मलय जैन बने बालाघाट एसपी
दरअसल, बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा का वहां से ट्रांसफर हो गया है। उन्हें देवास भेजा गया है। इसके बाद से बालाघाट के लिए कोई स्थायी एसपी नहीं था। 2017 बैच केआईपीएस अधिकारी मलय जैन को बालाघाट का एसपी बनाया गया है। अभी वह पुलिस मुख्यालय में एआईजी थे। साथ ही उन्हें हॉक फोर्स के अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
सचिन अतुलकर को भी मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
इसके साथ 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकरअभी चंबल जोन के आईजी हैं। उन्हें उनके काम के अलावे विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर के आईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गाया है। अब उन्हें दोनों जगह जिम्मेदारी निभागी होगी।
उज्जैन एसपी को भी मिला नया प्रभार
2014 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रदीप शर्मा अभी उज्जैन के एसपी हैं। उन्हें भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप शर्मा को सेनानी 32वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
नारकोटिक्स एसपी का भी प्रभार
इसके साथ ही 2024 बैच की आईपीएस अफसर वाहनी सिंह अभी पीटीसी इंदौर की एसपी हैं। उन्हें नारकोटिक्स एसपी मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2014 बैच के ही आईपीएस अधिकारी नगेंद्र सिंह को भोपाल रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अभी वह वह सेनावी 25वीं वाहिनी में पदस्थ हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों भी मध्य प्रदेश में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। इनमें देवास और सागर एसपी अहम थे। साथ ही दूसरे जिलों के एसपी का भी तबादला हुआ था।

