Homeभारतउत्तरप्रदेशमिर्जापुर में 'कालीन भैया' से 'कालीन उद्योग' तक पहुंची सियासत, BJP ने...

मिर्जापुर में ‘कालीन भैया’ से ‘कालीन उद्योग’ तक पहुंची सियासत, BJP ने सपा पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी ने सपा पर माफियाराज का आरोप लगाया है और भदोही में कार्पेट एक्सपो को प्रदेश के विकास का नया प्रतीक बताया है.

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव से पहले बीजेपी और समाजवादी पार्टी में सिसायी बयानबाजी जारी है. बीजेपी ने सपा पर माफियाराज का आरोप लगाया है और भदोही में कार्पेट एक्सपो को प्रदेश के विकास का नया प्रतीक बताया है.

बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत भदोही के कालीन उद्योग को नई पहचान मिली है. निवेशक सम्मेलन और एक्सपो अब नोएडा तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि भदोही जैसे जिलों में भी हो रहे हैं, जो यूपी की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ा रहे हैं.

भदोही में कार्पेट एक्सपो की शुरुआत से पहले ही बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. बीजेपी के मुताबिक, पहले मिर्जापुर को मिर्जापुर सीरिज में ‘कालीन भैया’ जैसे माफिया किरादारों के जरिए जाना जाता था. लेकिन अब इसकी पहचान बदली है. बीजेपी का दावा है कि अब मिर्जापुर, भदोही को कालीन उद्योग से पहचाना जाता है.

BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा शासन में माफियाराज बहुत ज्यादा था. राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद एक जिला-एक उत्पाद योजना शुरू की. बीजेपी के मुताबिक, इस योजना के जरिए भदोही के कालीन उद्योग को नई पहचान और बाजार मिली. बीजेपी के अनुसार, अब भदोही में कालीन बिछाकर निवेशकों का सम्मान किया जा रहा है.

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि निवेश और एक्सपो का दायरा अब सिर्फ नोएडा तक सीमित नहीं रह गया है. अब भदोही जैसे जिलों में भी एक्सपो और निवेशक सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं. राकेश त्रिपाठी का दावा है कि बड़ी संख्या में निवेशक इन आयोजनों में पहुंच रहे हैं. पार्टी के मुताबिक, भदोही जैसे जिले अब यूपी के नए ग्रोथ इंजन बन रहे हैं.

उनका कहना है कि अब भदोही जैसे जिले प्रदेश की अर्थव्यवस्था और विकास को तेजी से बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments