Homeभारतमहाराष्ट्राशादी के तीन साल, गुस्से का एक पल और सब कुछ खत्म,...

शादी के तीन साल, गुस्से का एक पल और सब कुछ खत्म, IT इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की और बालकनी से कूद गया

पुणे के देहूगांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुस्से में आकर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर बालकनी से कूद गया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानिए आखिर क्या हुआ था?

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे जिले के देहूगांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घरेलू झगड़े के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया और दूसरी मंजिल की बालकनी से कूद गया। यह घटना रविवार सुबह करीब 5:45 बजे देहूगांव की ओंकार सोसाइटी में हुई। देहू रोड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान शुभांगी आकाश बारस्कर निवासी ओंकार हाउसिंग सोसाइटी, देहूगांव, हवेली तालुका, पुणे जिला के तौर पर हुई है। उसके पति आकाश रामदास बारस्कर एक IT कंपनी का कर्मचारी और उसी सोसाइटी का निवासी है। उसको गंभीर चोटें आईं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने क्या बताया?

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विक्रम बनसोडे के अनुसार, पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को रविवार सुबह करीब 6:00 बजे देहूगांव के ओंकार सोसाइटी इलाके में मारपीट की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश बारस्कर को सड़क पर घायल अवस्था में पाया। उसकी पत्नी शुभांगी अपने दूसरी मंजिल के अपार्टमेंट में गंभीर रूप से घायल और बेहोश हालत में मिली। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुभांगी को मृत घोषित कर दिया। आकाश का इलाज चल रहा है।

एक साल से चल रहा था झगड़ा

आकाश और शुभांगी की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी और वे पिछले चार-पांच महीनों से ओंकार सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि कपल के बीच लगभग एक साल से झगड़े चल रहे थे। पुलिस को शक है कि इसी लगातार चल रहे झगड़े के कारण आकाश ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि हमले के बाद उसने खुद को घायल किया और फिर दूसरी मंज़िल की बालकनी से कूद गया।

कुत्ते पर गाड़ी चढ़ने और उसके भौंकने से नाराज बोला हमला

वहीं, एक अलग घटना में एक कुत्ते पर गाड़ी चढ़ने और उसके भौंकने से नाराज होकर दो लोगों ने एक महिला और उसकी बहन पर पत्थर, लात और घूंसों से हमला किया। इसके अलावा वाघोली की वाघमारे बस्ती में लोहे की रॉड से हमले की एक घटना हुई। इस मामले में ताराचंद कालराम वाघमारे और हीरामन कालराम वाघमारे के खिलाफ वाघोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 15 सितंबर को रात करीब 10 बजे हुई।

पालतू कुत्ते के ऊपर गाड़ी चढ़ा

आरोपियों में से एक ने जयश्री चव्हाण के पालतू कुत्ते के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इससे कुत्ता भौंकने लगा। कुत्ते के भौंकने से नाराज होकर आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। ताराचंद ने जयश्री चव्हाण के साथ मारपीट की, जिससे उनके सिर, छाती और पीठ पर चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने उनकी बहन वैशाली के साथ भी मारपीट की। हीरामन ने लोहे की रॉड से वैशाली के सिर और कमर पर वार किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाओं के साथ हाथों से मारपीट की गई और उन्हें अपशब्द कहे गए। चव्हाण ने वाघोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ताराचंद और हीरामन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments