Homeभारतगुजरातगुजरात : वडोदरा में 21 हजार के गणेश चंदे पर खूनी झड़प,...

गुजरात : वडोदरा में 21 हजार के गणेश चंदे पर खूनी झड़प, CCTV फुटेज हुआ वायरल

वडोदरा के चोखंडी में गणेशोत्सव के चंदे को लेकर 13 सितंबर को दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट हुई. दुकानदार बिजेंद्रसिंह वाघेला ने आरोप लगाया कि चंदे के लिए धमकाया गया और उनके बेटे पर हमला हुआ.

गुजरात के वडोदरा के चोखंडी इलाके में गणेशोत्सव के चंदे को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है. यह पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल हो रहा है. मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ वाडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

घटना 13 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे चोखंडी के वाडा पोल इलाके में हुई. वहां राजस्थान के रहने वाले बिजेंद्रसिंह वाघेला की ‘राजस्थान कुल्फी’ नाम की दुकान है, जो वे पिछले दो साल से चला रहे हैं. बिजेंद्रसिंह की शिकायत के मुताबिक, पांच दिन पहले हितेश पटनी नाम का व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और गणपति उत्सव के लिए 21 हजार रुपये का चंदा मांगा. पैसे देने से इनकार करने पर हितेश ने धमकी दी थी.

13 सितंबर को दुकान के सामने खड़ी चाइनीज गाड़ी के पास चंदे को लेकर उनके बेटे पर हमला हुआ, जिसमें बाद में मोंटी और पंकज भी शामिल हो गए और जान से मारने की धमकी दी गई.

वहीं दूसरे पक्ष के जतिन पटनी का कहना है कि वे 20 साल से ‘चोखंडी यूथ फेडरेशन’ के नाम से गणपति की स्थापना करते आ रहे हैं. 13 सितंबर को शांतिपूर्ण आगमन यात्रा के बाद जतिन अपने दोस्तों शैलेश और मिनेश उर्फ मोटू के साथ पास की ‘आर.जे. चाइनीज फूड’ गाड़ी पर नाश्ता करने गए थे.

वहां दुकान मालिक के बेटे महेश वाघेला ने चंदे को लेकर बात छेड़ी, जिससे बहस शुरू हो गई. बहस बढ़ने पर महेश दुकान से लकड़ी का डंडा ले आया और मिनेश पर हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ में चोट आई. इस दौरान बिजेंद्रसिंह और उनकी पत्नी भी वहां आ गए और गाली-गलौज का आरोप भी लगा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments