Homeभारतछतीसगढ़धामनसरा में कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, ग्रामीणों और वन...

धामनसरा में कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, ग्रामीणों और वन विभाग की रही सक्रिय सहभागिता

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सुरगी, राजनांदगाँव के चतुर्थ वर्ष (बी.एससी. कृषि) के विद्यार्थियों ने अपने रेडी (READY) एवं ए.आई.ए. (AIA) कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम धामनसरा में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन के प्रोत्साहन तथा रावे कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. शिवाजी लिमजे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विगत मंगलवार को आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान में चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने गाँव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों एवं मुख्य परिसर में छायादार व फलदार पौधे रोपे।

इस सामाजिक पहल में स्थानीय प्रशासन और वन विभाग का भी भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम में ग्राम धामनसरा के सरपंच श्री कृतलाल पटेल, ब्लॉक वन अधिकारी श्री भावदास साहू व श्री सुभाष साहू ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही गाँव के स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने भी वृक्षारोपण में हाथ बँटाया।

छात्रों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा ग्रामीणों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है। ग्रामवासी एवं उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समुदाय के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया।

विद्यार्थियों ने रोपे गए पौधों की देखभाल व सुरक्षा का संकल्प लिया और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों को निरंतर
जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस संपूर्ण कार्यक्रम में डॉ. डी. पी. चौधरी, डॉ. अभय बिसेन, डॉ. छविराज बघेल, डॉ. नितिन कुमार तुर्रे, डॉ. एम. के. देशमुख, डॉ. मनोज चंद्राकर, डॉ. (श्रीमती) पूजा साहू एवं डॉ. डीकेश्वर निषाद का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस वृक्षारोपण अभियान में चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों—आरती, आस्था, अनुष्का, अभिन, अभिनव, आयुष, हनुमान, इरफान, मुस्कान, प्रत्युषा, संदीप, तरूण, विकास और श्रुत—की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments