Homeभारतउत्तरप्रदेशसंभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्चे...

संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में स्कूल का छज्जा गिरा, एक बच्चे की दर्दनाक मौत-

उत्तर प्रदेश के संभल में 15 अगस्त के दिन स्कूल कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. हसनैन पब्लिक स्कूल के मुख्य द्वार का छज्जा अचानक गिर गया, जिसके चलते तीन बच्चे दब गए.

उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. असमोली थाना क्षेत्र के मदाला गांव स्थित हसनैन पब्लिक निजी स्कूल के मुख्य द्वार का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे वहां मौजूद तीन बच्चे दब गए. हादसे में कार्यक्रम देखने आए एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत और स्कूल के दो बच्चे घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP), उप-जिलाधिकारी (SDM), सीओ और तहसीलदार समेत शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं.

इससे पहले शनिवार को ही लखनऊ में एक सड़क हादसे की जानकारी मिली थी, जहां अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. इसकी चपेट में आकर 4 मजदूरों की दबकर मौत हो गई थी.

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर हाईवे पर गंगागंज के पास शनिवार सुबह यह सड़क हादसा हुआ था. ईंट-भट्ठे के मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई.

इस बीच रतलाम में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत की भी जानकारी मिली थी. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments