Homeभारतछतीसगढ़डोंगरगढ़ पुलिस की एक और सराहनीय मानवीय पहल — सामाजिक बहिष्कार खत्म...

डोंगरगढ़ पुलिस की एक और सराहनीय मानवीय पहल — सामाजिक बहिष्कार खत्म कर परिवार को फिर से समाज की मुख्यधारा से जोड़ा

ग्राम छिपा में 7 वर्षों से समाज से बहिष्कृत गोपीराम वर्मा एवं उनके परिवार को पुनः समाज में शामिल कराया गया
तहसीलदार के साथ ग्राम पहुंचकर आपसी विवाद का कराया गया निराकरण
सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने हेतु की गई पहल

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : डोंगरगढ़ प्रशासन एवम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की दिशा में मानवीय पहल करते हुए ग्राम छिपा में विगत लगभग 06 वर्षों से समाज से बहिष्कृत गोपीराम वर्मा एवं उनके परिवार को पुनः समाज की मुख्यधारा में शामिल कराया गया। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी लेकर तहसीलदार श्री चिराग रामटेके महोदय के साथ थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री सुमन जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम छिपा पहुंचकर संबंधित पक्षों एवं समाज के लोगों से चर्चा की गई। आपसी मतभेदों एवं विवाद का शांतिपूर्ण ढंग से निराकरण कराते हुए गोपीराम वर्मा एवं उनके परिवार को पुनः समाज में सम्मिलित कराया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं समाज के लोगों को आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता एवं सद्भाव बनाए रखने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद को आपसी चर्चा एवं प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से निराकृत करने हेतु समझाइश दी गई।

डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा जनता एवं पुलिस के बीच विश्वास एवं समन्वय मजबूत करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments